Loading...

राजीव भवन में मनाया गया प्रदेश का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस

PARUL • 25 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश का 54वां पूर्ण राज्यत्व दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यलय के प्रांगण में सेवादल के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पार्टी पदधिकारोयों ने सलामी दी व राष्ट्रीय गीत गाया।

इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा भी मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने आज के दिन 1971 में प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी थी। उन्होंने कहा का एक ओर जहां प्रदेश के निर्माण में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को कभी नही भुलाया जा सकता।

वहीं आधुनिक हिमाचल के निर्माण में प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को भी हमेशा याद रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आज जितना भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस सरकारों की देन रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनहित के कार्यो को सर्वोपरि मानते हुए जन कल्याण को महत्व दे रही है।