राजेश व चंद्रमोहन को बनाया भाजपा किसान मोर्चा का महामंत्री
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने किया सिरमौर की कार्यकारिणी का विस्तार
HNN/ नाहन
सिरमौर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राजेश चौधरी और चंद्रमोहन को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अतर सिंह, गीता राम, कमल राज वर्मा, नीरज चौधरी, उजागर सिंह शर्मा व रशपाल सिंह को उपाध्यक्ष, संतराम चौहान, तेजवीर सिंह (मियां) साधुराम, सुशील शर्मा, सहीराम सिंगटा, सदानंद पुंडीर को सचिव बनाया गया है।
विद्या सागर कार्यालय सचिव होंगे। जबकि विक्रम ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेंद्र ठाकुर सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में जिला कार्यकारिणी में रणवीर सिंह, रूप चंद, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मेहर चंद, रणधीर सिंह, जसवंत सिंह, राधा देवी, मंगला देवी, प्रेम दत्त शर्मा, कौशल्या चौहान, प्रेम सिंह ठाकुर, जयपाल ठाकुर, अनिल कुमार पुंडीर, रणवीर सिंह, मदन सिंह राणा, हीरा सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, चमन लाल शर्मा, मीरा कुमारी, विपदा नंद चौहान, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, जिया लाल, गोविंद शर्मा, डिंपल ठाकुर, तारादत्त शर्मा, रणजीत सिंह, प्रमोद पुंडीर, संजय शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, राकेश ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी, दलीप चौहान, महेंद्र शर्मा, पंचराम शर्मा, रतन सिंह, गुलाब शर्मा, विजय बिरसांटा, सुखदेव तोमर, नरेश तोमर, अनिल चौहान, बलबीर सिंह, सोहन सिंह, मान सिंह, राजेश कुमार, सुमेर चंद, रमानंद, मोनिका तोमर, जबीर अली, हरदेव सिंह, राजेश तोमर व मंजू देवी शामिल है।
…पांचों मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्तियां
ओम प्रकाश शर्मा ने संगठनात्मक नियुक्तियों के मद्देनजर जिला के पांचों किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों की भी तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर सिंह को नाहन मंडल, सुरेश ठाकुर को श्री रेणुका जी, सोम ठाकुर को पच्छाद, अविनाश सैनी को पांवटा साहिब व नरेश चौहान को भाजपा किसान मोर्चा शिलाई मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।