लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती पर दी बधाई

Ankita | 27 नवंबर 2023 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्व बन्धुत्व पर बल दिया और उनकी शिक्षाएं मौजूदा परिस्थितयों में और भी प्रासंगिक हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]