लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल ने शिमला में सेना दिवस पर “आर्मी मेले” की करी अध्यक्षता

Ankita | 15 जनवरी 2024 at 8:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

भारतीय सेना दिवस के अवसर पर आज शिमला के अनाईल में ‘आर्मी मेले’ का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थी। राज्यपाल ने कहा कि यह एक महत्त्वपूर्ण अवसर है जब हम भारतीय सेना के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हैं।

यह उन बहादुर सैनिकों को सम्मानित करने का दिन है जो साहस, समर्पण और निःस्थार्थता के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक राष्ट्र और नागरिकों कीसुरक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के सामने अनेक चुनीतियां हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वह बाहरी खतरों से राष्ट्र की सीमाओं की सुराक्षा सुनिश्चित करने से लेकर देश के भीतर आपदा राहत कार्यों का भीबखूबी निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक नागरिक के रूप में हमारे लिए सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों की सराहना और उनके योगदान के महत्व को समझना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा और युवा पीढ़ी में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए और अधिक उत्साह पैदा होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने सेना के जवानों को सम्मानित भी किया। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) शिमला के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इससे पहले, राज्यपाल ने मद्रास रेजिमेंट की कलारीपण्डू टीम के मार्शल आर्ट प्रदर्शन, आर्मी डॉग स्वताद शो, गतका टीम और पाइप बैंड का प्रदर्शन भी देखा। इसके उपरांत राज्यपाल ने आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का भी दौरा किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]