लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले का मुसाफिर ने किया समापन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 6 सितंबर 2025 at 6:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला सिरमौर के सराहां में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले का समापन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी पहाड़ी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

नाहन

संस्कृति और अर्थव्यवस्था का संगम
मुसाफिर ने कहा कि यह मेला केवल आपसी मेलजोल का प्रतीक नहीं है, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अहम स्थान रखता है। इसमें स्थानीय और बाहरी राज्यों के व्यापारी भाग लेते हैं, जिससे कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आपदा से निपटने पर दिया संदेश
उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय बड़ी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। सरकार हर संभव मदद कर रही है और लोगों को भयभीत होने की बजाय प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार किसानों को अच्छा समर्थन मूल्य भी प्रदान कर रही है।

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समापन
मुख्य अतिथि ने मेले की स्मारिका का विमोचन किया और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं व दंगल के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रशासन को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

नशे पर जीरो टॉलरेंस की नीति
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि नशा कारोबारियों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और आम जनता से इसमें सहयोग करने की अपील की। कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी विचार रखे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]