Loading...

राज्यों को मिलेगा 16,982 करोड़ रुपए का मुआवजा, परिषद की 49वीं बैठक के बाद ये चीजें होंगी सस्ती

Ankita • 19 Feb 2023 • 1 Min Read

जीएसटी काउंसिल की 49वीं बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने घोषणा की है कि जीएसटी क्षतिपूर्ति की लंबित शेष राशि का आज तक पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। बता दें जीएसटी मुआवजे की पूरी लंबित शेष राशि जून के लिए कुल 16,982 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी जाएगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद ये जानकारी दी। हालांकि यह राशि आज की तारीख में मुआवजा कोष में वास्तव में उपलब्ध नहीं है। देश में जीएसटी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अपीलीय अधिकरण बनाया जाएगा। वित्त मंत्री के कहा राब (लिक्विड गुड़) पर जीएसटी की दर शून्य कर दी गई है। खुले लिक्विड गुड़ पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है। यानी इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

वहीं पैकेट बंद लिक्विड गुड़ पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी गईं हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि गुटखा, पान मसाला और चबाने वाले तंबाकू पर कर चोरी रोकने के लिए मंत्रीसमूह की रिपोर्ट भी परिषद ने मंजूर कर ली।

उन्होंने बताया, यदि किसी कंटेनर पर टैग ट्रैकिंग या डाटा लॉकर जैसे उपकरण लगे हैं, तो उन उपकरणों पर अलग से जीएसटी नहीं लगेगा। ऐसे कंटेनरों के लिए शून्य कर का प्रावधान भी उपलब्ध होगा। परिषद ने कोल वाशरीज या वहां से होने वाली कोयला अपशिष्ट आपूर्ति को जीएसटी छूट का प्रावधान और आगे बढ़ाने का भी फैसला भी किया है।