लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने हिमाचल के 3715 किसानों से खरीदा 21864.59 मिट्रिक टन धान

PARUL | 5 दिसंबर 2023 at 10:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अभी भी प्रदेश में जारी है धान की खरीद

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा सोमवार दोपहर तक प्रदेश के 3715 किसानों से 21854.59 मिट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जबकि अभी भी आगामी दो सप्ताह तक किसानों से खाद्य आपूर्ति निगम धान की फसल खरीदेगा। हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला सिरमौर में अब तक 1933 किसानों से खाद्य आपूर्ति निगम ने 10 हजार मिट्रिक टन धान खरीद चुका है। जिसमें पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र पर 1081 किसानों से 6635.85 मैट्रिक टन तथा धौलाकुआं खरीद केंद्र में 852 किसानों से 3437.22 मिट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम 10 धान खरीद केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद कर रहा है।

जिला सिरमौर के अतिरिक्त एपीएमसी रामपुर ऊना में 155 किसानों से 1331.63 मिट्रिक टन, बद्दी के मालपुर में 528 किसानों से 2792.74, फतेहपुर अनाज मंडी कांगड़ा में 73 किसानों से 1626, मार्केट यार्ड नालागढ़ में 490 किसानों से 2242.45, मार्केट यार्ड टकराला ऊना 256 किसानों से 1221.04, इंदौरा कांगड़ा में 89 किसानों से 1088. 93, रियाली कांगड़ा 134 किसानों से 944.63 तथा ऊना जिला के टाहलीवाल में 57 किसानों से 544.13 मिट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। पूरे प्रदेश के सभी 10 धान खरीद केंद्रों पर अभी भी जारी है।

खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा प्रदेश के किसानों को अब तक 46 करोड रुपए से अधिक की आदायगी की जा चुकी है। निगम 24 से 48 घंटे में किसानों को उनकी फसल की धनराशि बैंक खाते में ट्रांसफर करता है। उधर राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने 10 धान केंद्रों पर 21864.59 मिट्रिक टन धान खरीदे जाने की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]