Loading...

राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर इकाई की बैठक हुई संपन्न

PARUL • 12 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/सिरमौर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर इकाई की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के डायरेक्टर भारत भूषण मोहिल मुख्य तिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता टीसी गुप्ता ने की। बैठक का संचालन संगठन के महासचिव इस्लाम अली ने किया।

बैठक में सबसे पहले संगठन के दो सदस्यों की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों बैंक प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखने को लेकर चर्चा की गई ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द हल हो सके। इसके बाद संगठन में शामिल होने पर जगदीश शर्मा देवेंद्र राजेंद्र ठाकुर यशपाल ठाकुर का स्वागत किया गया।

इस दौरान भारत भूषण मोहिल ने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा उनके समक्ष रखी गई मांगों को प्रमुखता से हल करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मामचंद, रघुवीर सिंह, लक्ष्मी चंद, मधुबाला, कुसुम देवी, वीणा शर्मा, संतोष देवी सहित अन्य सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद रहे।