लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेले के लिए 4 से 7 मार्च तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

Ankita | 25 फ़रवरी 2024 at 12:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की पांच सांस्कृतिक संध्यांओं के लिए नवोदित व अन्य कलाकारों के चार से सात मार्च तक ऑडिशन करवाए जायेंगे ताकि स्तरीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑडिशन सुबह 11:00 बजे से शाम तक सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) नजदीक जवाहर पार्क में होंगे। जिला के कलाकारों की सुविधा के लिए उपमंडलवार 4 मार्च को सुंदरनगर, बल्ह ,गोहर, वाली चौकी, थुनाग और करसोग तथा 5 मार्च को सदर, कोटली, पधर, जोगिंदर नगर, धर्मपुर और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों के लिए 6 मार्च को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और चंबा तथा 7 मार्च को कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली संस्थाओं व कलाकारों को ऑडिशन में छूट दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]