राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के ऑडिशन में 169 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
HNN/ मंडी
जिला मंडी के राज्य स्तरीय नलवाड़ 2024 में सांस्कृतिक संध्याओं में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए कलाकारों के चयन हेतु सोमवार 04 मार्च से 07 मार्च तक उपमण्डल में ऑडिशन कराये गए।
यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं उपमण्डलाधिकारी गिरीश समरा ने बताया कि ऑडिशन के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न जिलों सहित मंडी के उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।
चयन प्रक्रिया में चौथे दिन कुल 38 कलाकारों ने भाग लिया जिसमें जिला कुल्लू के 6, सोलन के 1, किन्नौर के 1, ऊना के 1, शिमला के 3, बिलासपुर के 1, सदर मण्डी के 4, पधर के 2, सरकाघाट के 2, कोटली के 1, गोहर के 1, सुंदरनगर के 11, बल्ह के 1, करसोग के 1, बालीचौकी के 1, धर्मपुर के 1 कलाकारों ने चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा दिखाई।
बता दें कि राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2024 सुंदरनगर के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु कुल 169 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए।