राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में सूर्यांशी शर्मा ने प्रथम स्थान किया प्राप्त
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सिरमौर जिले की सूर्यांशी शर्मा ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को हरा कर प्रथम स्थान झटका है। बता दें 13 ,14 मई को शिमला जिला के रोहडू में यह राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें सूर्यांशी शर्मा पुत्री अमित शर्मा एवं वंदना शर्मा ने जीत हांसिल की है।
बता दें सूर्यांशी लगातार 3 वर्षों से राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता जीत रही है। सूर्यांशी शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली महिला शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी जोकि 30 जून से 10 जुलाई 2023 तक गुजरात में आयोजित होगी।
सूर्यांशी शर्मा अभी एवीएन स्कूल नाहन में 10+1 कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा है। सूर्यांशी शर्मा मूलतः पच्छाद उपमंडल के शानत बासु गांव की निवासी है। इससे पहले भी सूर्यांशी शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
सूर्यांशी शर्मा की सफलता में उनके कोच पंकज भंडारी तथा राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर तथा सिरमौर शतरंज संघ की अध्यक्षा शैलजा ठाकुर का विशेष योगदान है। इसके अलावा इन्हें प्रोत्साहित करने में इनके दादा दादी नाना नानी का विशेष योगदान रहता है।
