राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के लिए इस दिन होंगे कलाकारों के ऑडिशन….
HNN/ मंडी
एक से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 27 व 28 मार्च को निर्धारित किए गए हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकार 27 व 28 मार्च को ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।
उन्होने बताया कि 27 मार्च को जोगिंदर नगर उपमंडल जबकि 28 मार्च को मंडी सहित अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि कलाकारों के ऑडिशन के लिए एक समिति गठित की गई है।