Loading...

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के लिए इस दिन होगी संपर्क मार्गों के स्थानों की नीलामी…..

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसडीएम जोगिंदर नगर मुनीश चौधरी ने बताया कि 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के लिए संपर्क मार्गों के स्थानों की नीलामी 31 मार्च को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय के समीप हॉस्पिटल गेट से लेकर तहसील कार्यालय तक यह नीलामी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संपर्क मार्गों में प्लाट लेने के इच्छुक लोग 31 मार्च को प्रात: 11 बजे से इस नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।