Loading...

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के लिए 5 लाख 75 हज़ार रुपए में हुई झूले की नीलामी

Ankita 18 Mar 2024 Edited 18 Mar 1 min read

डोम व मेला ग्राउंड प्लाट की इस दिन होगी नीलामी…

HNN/ मंडी

1-5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले जोगिंदर नगर के राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला 2024 के लिए मेला ग्राउंड, डोम व झूले की आज नीलामी रखी गई थी। इस नीलामी प्रक्रिया में जहां झूले को 5 लाख 75 हज़ार रूपये में नीलाम कर दिया गया तो वहीं डोम व मेला ग्राउंड प्लाट की नीलामी को आगामी 21 मार्च तक स्थगित किया गया है।

इस बार गत वर्ष के मुकाबले मेला समिति को झूले की नीलामी में 1 लाख 25 हज़ार रूपये अधिक आय अर्जित हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि जोगिंदर नगर के राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला 2024 के आयोजन को लेकर आज मेला ग्राउंड, डोम व झूले की नीलामी रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि जहाँ इस दौरान झूले की नीलामी 5 लाख 75 हज़ार रूपये में हुई तो वहीं डोम व मेला ग्राउंड प्लॉट की नीलामी प्रक्रिया को आगामी 21 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार झूले की नीलामी से मेला समिति ने 1 लाख 25 हज़ार रूपये अधिक आय अर्जित की है।

उन्होंने बताया कि झूले की नीलामी के दौरान सबसे अधिक बोली 5 लाख 75 हज़ार रूपये अजय बाबा के द्वारा लगाई गई है। एसडीएम ने बताया कि मेला ग्राउंड के अतिरिक्त संपर्क मार्गों की नीलामी प्रक्रिया भी की जानी शेष है। इसे भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।