रात के समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, मौत

By Ankita Published: 11 Apr 2023, 3:14 PM | Updated: 11 Apr 2023, 3:14 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के भरनोली में एक व्यक्ति रात को घर लौटते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिस कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतक की पहचान हरवंश लाल उम्र 47 वर्षीय निवासी ग्राम पंचायत जोल के वार्ड नंबर-2 भरनोली के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हरवंश लाल अपना काम खत्म करके रात के समय वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अगली सुबह गांव के व्यक्ति रमेश ने सड़क के नीचे जब शव को देखा तो उसने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान व परिजनों को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रेलिंग नहीं है और यहां से रोज स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं।

यहां स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। कई बार लोगों को घर लौटने में रात हो जाती है, अंधेरे की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।