लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रानीताल में माचिस की डिब्बी से पुलिस ने पकड़ा चिट्टा, दो गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 2:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बाइक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद की है। आरोपियों की पहचान अनिरूद्ध (49) निवासी छोटी हलेड़ व रूस्तम कुमार (32) निवासी वीरता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति रानीताल से कांगड़ा आ रहे थे।

सामने पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गए। जिसके चलते पीछे बैठे एक व्यक्ति ने जेब से माचिस की डिब्बी निकाल कर सड़क के किनारे फेंक दी। इस दौरान पुलिस की नजर दोनों पर पड़ गई। पुलिस ने दोनों को रुकवाया और फेंकी गई माचिस की डिब्बी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिब्बी से 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]