Loading...

रामनगरी अयोध्या से वापिस पहुंचे उप-तहसील जोल के राम भक्त

Ankita 9 Feb 2024 Edited 9 Feb 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल से आस्था स्पेशल ट्रेन में ग्राम पंचायत सोहारी, अम्बेहडा धीरज, कठोह व चौकीमन्यार के राम भक्त देर शाम बुधवार को प्रभु श्री राम लला के दर्शन करके वापिस पहुंच गए। अयोध्या से वापिस पहुंचे राम भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड चौकीमन्यार के ग्राम केंद्र प्रमुख योगराज जोगी ने बताया कि रेल के अफसरों ने यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक बसों से अयोध्या दर्शन के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इन तीन पंचायतों के लगभग 50 लोगों एवं अन्य राम भक्तों का जत्था जब अयोध्या पहुंचा तो राम नाम के जयकारों से रामनगरी गूंजायमान हो उठी। अयोध्या की बदले स्वरूप को देखकर राम भक्तों ने जयकारा लगाते हुए भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं की जुबान से बस एक ही वाक्य निकला “एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम”।

ग्राम पंचायत अम्बेहडा धीरज की वीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा, चौकीमन्यार बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, भाजपा चिंतपूर्णी मंडल उपाध्यक्ष मंगत राम, महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहडा के उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी, जिला परिषद रजनी मनकोटिया, भाजपा नेता जनक राज शर्मा, प्रभात सोनी, वीरेंद्र, रोहित, विनोद शर्मा, राधेश्याम, शालू, मोनिका शर्मा, मीना देवी, सलोचना, राजकुमारी, राघव, आयुष, मोहनलाल शर्मा ने बताया कि हमारे पूर्वज वर्षों तक प्रभु श्री राम दर्शन करने का इंतजार करते रहे।

आज पूर्वजों की 500 वर्षों की तपस्या पूरी हुई। हम सौभाग्यशाली हैं जो आज हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन करने का अवसर मिला। इस सपने को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूरा किया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि जिस तरह से हम लोगों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

इसके लिए हम तो अयोध्या धाम के यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। आस्था ट्रेन के बारे में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने आस्था ट्रेन के बारे में बताया कि इस ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए 1500 दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में लंगर व भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं में अयोध्या में प्रभु श्री राम दर्शन करने का खासा उत्साह है। ऊना, कांगड़ा ,शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ऊना से अयोध्या पहुंचने का सफर 19 घंटे का है। स्थानीय लोगों ने इस विशेष ट्रेन के लिए अपने स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया और जन कल्याण के लिए की जा रहे उनके विशेष कार्यों की सराहना की।