Loading...

रामनवमी पर हुआ रामलला का सूर्य तिलक, पांच मिनट दिखा ये भव्य और दिव्य नजारा…

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है।

रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ी। 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक सूर्य अभिषेक होता रहा। करीब 75 मिमी का टीका राम के चेहरे पर बना। यह धर्म और विज्ञान का भी चमत्कारिक मेल रहा।

बता दें इस सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने कई महीने से तैयारी की। इसके लिए कई ट्रायल किए गए। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए थे। कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है।