Loading...

रामपुर तहसील क्षेत्र में कल होगा स्थानीय अवकाश

PARUL • 25 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में जिला स्तरीय फाग मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर तहसील क्षेत्र में कल यानी 26 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष तहसील/सब तहसील स्तर पर मेलों के आयोजन के लिए सरकार की ओर से दो स्थानीय अवकाश प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष रामपुर तहसील क्षेत्र में यह अवकाश 26 मार्च को फाग मेले और 11 नवंबर को लवी मेले के उपलक्ष्य पर घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय फाग मेला 26 मार्च से 29 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले के शुभारंभ के दिन 26 को रामपुर तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश होगा। उन्होंने रामपुरवासियों को फाग मेले की बधाई दी है।