Loading...

रामपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती

PARUL • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर में भाजपा मंडल रामपुर की बैठक आयोजित हुई। इसमें 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकोफेड पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी बताया कि आयोजन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, पंचायतीराज के चुने हुए प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पंचायतीराज के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर भी मंथन किया। इस मौके पर नरेश चौहान, दिनेश खमराल और अविनाश कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।