Loading...

रामपुर से झारखंड का 7 वर्षीय बच्चा लापता, तलाश में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 30 Mar 2024, 8:35 PM | Updated: 30 Mar 2024, 8:35 PM 1 min read

HNN/शिमला

रामपुर के खनेरी से 7 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है। यह बच्चा झारखंड का रहने वाला है। बच्चे के पिता संजय ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना रामपुर में दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर थाना अंतर्गत महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर की आवासीय कॉलोनी से एक 7 साल के बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ नरेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उनके पिता की शिकायत पर थाना रामपुर में मामला दर्ज कर लिया है।

संजय पुत्र स्व. फिल्ममोहन गांव किंकेल पक्कर बहार थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड ने बताया कि उनका बेटा 28 मार्च को खनेरी स्थित अपने अस्थायी निवास से लापता हो गया है। डीएसपी नरेश कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है।