लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर प्रदेशभर में लोगों ने जलाए लाखों दीये

PARUL | 22 जनवरी 2024 at 10:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जलाए गए लाखों दीयों से पूरा प्रदेश दीपावली पर्व की तरह जगमग हो गया। इस अवसर शाम को मंदिरों में दीपोत्सव हुआ। चंबा के चौरासी परिसर भरमौर में युवाओं ने दीपों से श्रीराम लिखा। वहीं, छोटी काशी मंडी के राज देवता माधव राय के आंगन में शहरवासियों ने 15,008 दीपक जलाएं।

इस दौरान देवता का पूरा मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। शहर के अधिकतर लोगों और महिलाओं ने दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिवाली की तरह मनाया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए गए। वहीं शिमला में मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जलाए गए। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नादौन के कस्बा बड़ा के प्रसिद्ध राम मंदिर में 16,000 से अधिक दीपों से अलग-अलग कृतियां बनाई गई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लाहौल के त्रिलोकीनाथ मंदिर में 345 दीये जलाए गए। वहीं, ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कलाकेंद्र मंच पर दीपों से श्रीराम लिखा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]