Loading...

रामलला ने 495 वर्षों बाद भव्य महल में खेली होली, अयोध्या में जश्न का माहौल

Ankita • 25 Mar 2024 • 1 Min Read

रामलला को पहनाई गुलाबी पोशाक, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग

होली के अवसर पर रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए।

वहीं, राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए। इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा। राम मंदिर में यह होली 495 साल बाद खेली गई है। पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है।

भारी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे है और रामलला के दर्शन कर रहे है। साथ ही रामलला को अबीर गुलाल अर्पित कर मंदिर में फूलों की होली खेल रहे है। उनकी मनमोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। रामलला को गुलाबी पोशाक पहनाई गई है, उनके माथे पर गुलाल लगाया गया है। फूलों से सजी हुए रामलला बेहद आकर्षित लग रहे है।