राम नगरी को संवारेगी यूपी सरकार, लगाए जाएंगे इतने लाख फलदार औषधीय पौधे….
उत्तर प्रदेश सरकार राम नगरी को संवारने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में इस वर्ष 38 लाख 12 हजार 680 फलदार औषधीय पौधे लगाएगी। इससे वायुमण्डल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
बता दें अयोध्या में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि किस्म के ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे यूपी सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा अयोध्या के विभिन्न परिसरों में लगाए जाएंगे।
ज्यादा से ज्यादा औषधीय फलदार पौधे लगाने से पूरी राम नगरी को हरियाली से भरने, तापमान कम करने, लोगों को ताजा-स्वादिष्ट फल उपलब्ध कराने और पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।