Loading...

राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Ankita • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

अयोध्या के पवित्र धाम में आज श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पवित्र अनुष्ठान कर रहें हैं। हाथ में पूजन सामग्री लेकर पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया। राम मंदिर परिसर में इस समय करीब सात हजार मेहमान मौजूद हैं।

माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। बता दें प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने हाथ में कुशा धारण की।

गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि राम मंदिर के लिए देशभर से दोनों हाथों से दान किया है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं रहा है जहां से राम के लिए उपहार ना आए हों।