लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

PARUL | 3 मई 2024 at 9:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी सीट पर बना सस्पेंस खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है, जिसमें रायबरेली सीट और अमेठी सीट शामिल है।

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के. एल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन नई लिस्ट ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

बता दें कि राहुल गांधी आज रायबरेली पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की तरफ से दिनेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]