रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

By Ankita Published: 22 Jun 2023, 5:09 PM | Updated: 22 Jun 2023, 5:28 PM 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

नशा मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा ने की। जागरूकता कार्यक्रम में अनिता शर्मा ने कहा कि नशा मुनष्य को मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग बना देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे, बड़े व बुजुर्ग अगर इस नशे से ग्रसित व्यक्तियों को समाज से अलग न करें बल्कि उन्हें पुर्नवास में मदद करने एवं नशा मुक्ति में प्रेरणा देकर उनका सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नारकोटिक ड्रग्स और साइकट्रोपिक पदार्थों के संबध में कानूनी प्रावधानों, विभिन्न कार्यक्र्रमों, नीतियों और योजनाओं के साथ-साथ नशीली दवाओं के दुरूपयोग के दुष्प्रभाव की रोकथाम एवं माता-पिता, बच्चों और शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से जागरूकता और नशीली दवाओं के हस्तक्षेप और रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों का सहयोग जरूरी है।