रावी नदी से बरामद हुआ 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव रावी नदी में भनोता के पास बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान रत्न चंद पुत्र धन्नू निवासी बसन्ना डाकघर चनेड़ के रूप में हुई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, भनोता के पास रावी नदी में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज स्थित शवगृह में रखवा दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।