राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने से पूर्व प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
जवाहर नवोदय विद्यालयों से चयनित 27 स्काउट एंड गाइड हुए शामिल
HNN/ऊना
जिला ऊना में जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में 26 से 28 अक्तूबर तक राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने से पूर्व प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। प्रशिक्षण शिविर में चंडीगढ़ रीजन के तहत पड़ते हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर के जवाहर नवोदय विद्यालयों से चयनित 27 स्काउट एंड गाइड शामिल हुए।
कार्यक्रम का आरंभ स्काउट ध्वज को सलामी देकर किया गया। द्वितीय एवं तृतीय सोपान के तहत आने वाली सभी गतिविधियां कराई गई। प्राचार्य राज सिंह की ओर से सभी स्काउट मास्टर गाइड और ट्रेनर को सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में प्राचार्य राज सिंह, उपप्राचार्य विमल राठौर मौजूद रहे।
जबकि स्थानीय हिंदी अध्यापक श्याम सुंदर दास और शिक्षिका साधना के निर्देशन में हुए शिविर में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षक राकेश कुमार, राज कुमार कंवर एवं मंडी से प्रशिक्षक पवन कुमार ने स्काउट एवं गाइड को प्रथम सोपान, द्वितीय और तृतीय सोपान तथा राज्य पुरस्कार के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
तो वहीं अध्यापक श्याम सुंदर दास ने राष्ट्रपति अवार्ड लेने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, कौन सी गतिविधियां करनी है, के बारे में शिविर में जानकारी दी।