लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से फहराया तिरंगा

Ankita | 26 जनवरी 2024 at 12:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है। पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास है।

पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस वर्ष की परेड में भाग लेने वाले आमंत्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा।

‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’- दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथि भाग ले रहे हैं यह एक ऐसी पहल है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]