राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 मई को करेंगी रामलला के दर्शन
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 1 मई बुधवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
वह बुधवार शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से अयोध्या पहुंचेगी। वहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थित ट्रस्ट उनका स्वागत करेगी। वहां कड़ी सुरक्षा में सीधे राम मंदिर के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगी।
वह रामलला का दर्शन करने के बाद सरयू आरती में भी शामिल होंगी। वह लगभग 3 घंटे तक अयोध्या में मौजूद रहेगी। देर शाम 6 बजे अभिषेक कर सरयू की आरती में शामिल होने के बाद 7 बजे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी।