सरयू नदी के घाट पर आरती में भी हुई शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा की। इसके बाद वह संध्या आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और राम लला की मूर्ति की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की गई।
22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रपति अयोध्या का दौरा कर रही हैं। इसके पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के साथ सरयू तट पहुंचकर आरती भी की थी। हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




