श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर प्रदर्शनकारी कब्जा जमाए बैठे हैं। इसी बीच अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी 13 जुलाई को इस्तीफा देने जा रहे है। उन्होंने खुद आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में कि जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को उनके आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था और देश के गंभीर आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने पर उनसे पद छोड़ने का आह्वान किया।
जब तक राष्ट्रपति नहीं देते इस्तीफा तब तक राष्ट्रपति भवन से नहीं हटेंगे प्रदर्शनकारी
सभी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक राष्ट्रपति गोतबाया इस्तीफा नहीं दे देते तब तक वे लोग राष्ट्रपति भवन में ही डटे रहेंगे। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





