लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल निहारने के लिए पहुंचे सिस्सू, झील व वाटरफॉल को….

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 10:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहुल-स्पीति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीते रोज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर धर्मशाला पहुंचे थे। धर्मशाला में रात्रि ठहराव के बाद वह सुबह अटल टनल के दीदार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाहौल-स्पीति के सिस्सू में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौके पर उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने लाहुल-स्पीति जिला के लोगों के रहन सहन और अटल टनल रोहतांग के बारे में राष्ट्रपति को अवगत करवाया। जिसके बाद यहां से सीधे राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग के नार्थ पार्टल रवाना हुए। नार्थ पोर्टल में बीआरओ की योजक परियोजना द्वारा उन्हें अटल टनल रोहतांग की विस्तृत जानकारी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीआरओ चीफ इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति को विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने परिवार के साथ सिस्सू झील व वाटरफॉल को कैमरे में कैद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]