लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

Ankita | 19 दिसंबर 2023 at 8:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कांगड़ा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने की। बैठक में आयोग से निदेशक एवं डीआईजी सनमीत कौर, अनुसन्धान अधिकारी अरुणाभा भटाचार्य, बीके भोला उपस्थित रहे।

बैठक में कांगड़ा, चम्बा और ऊना ज़िला में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा, स्टार्टअप, जनधन योजना, छात्रवृत्तियों, मनरेगा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना इत्यादि योजनाओं की जिलावार समीक्षा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में मंडलायुक्त ए शायनामोल, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मोहिंदर गुर्जर, अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्तन, पुलिस अधीक्षक चंबा पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल सहित लीड बैंक, ऊना, कांगड़ा तथा चंबा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]