JNV Selection Test / कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश आवेदन की समयसीमा 22 अक्तूबर तक बढ़ी
JNV Selection Test / पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश की निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पात्र विद्यार्थी अब 22 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई थी।
सोलन/कुनिहार
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वर्तमान में कक्षा 8वीं और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
प्राचार्य के अनुसार, दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को संबंधित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।