लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का हुआ आयोजन

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 12:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं…कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे

HNN/मंडी

राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने की। बैठक में जिला के उन दंपतियों को बुलाया गया था जिन्होंने या तो बच्चे गोद ले लिए हैं अथवा जिन्होंने गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया द्वारा आवेदन किया है। इस बैठक में जिला के 25 से अधिक गोद लेने वाले बच्चों के परिवारों ने हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मौके पर दत्तक बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए निवेदिता नेगी ने कहा कि अब कोई भी दंपती जो बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण दे सके वह बच्चा गोद ले सकता है। इसके लिए हिंदू दत्तक भरण पोषण अधिनियम में गोद लेने का प्रावधान है। निवेदिता नेगी ने अभिभावकों के अनुभव, समस्या और गोद लेने की प्रक्रिया को भी समझा तथा बच्चा गोद लेने की सारी कानूनी प्रक्रिया को भी अभिभावकों को समझाया।

वहीं, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर ने कहा कि किसी बच्चे को गोद लेना, उसे पालना और स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण देना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चे पैदा करने से ही कोई मां-बाप नहीं बन जाता बल्कि मां-बाप बनना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है। उन्होंने ऐसे अभिभावकों को साधुवाद दिया जो बच्चों को गोद लेने के बाद अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। बैठक में गोद लेने वाले बच्चों की समस्याओं का निराकरण तथा मार्गदर्शन भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]