राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
दिव्यांगजनों को दिया जाए मासिक 5,000 रुपये गुजारा भत्ता- तरसेम
HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय दिव्यांग एसोसिएशन के प्रधान तरसेम चंद की अध्यक्षता जिला ऊना में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विचार किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों की समस्याओं और सरकार से चिरलंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। इस बैठक में 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के आयोजन पर भी चर्चा की गई।
प्रधान तरसेम चंद ने बताया कि बैठक में दिव्यांगजनों के बस पास यूडीआईडी पूरे भारतवर्ष में मान्य करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से दिव्यांगजनों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। दिव्यांग गुजारा भत्ता कम से कम 5,000 प्रति माह करने की मांग की भी मांग की है।
बैठक के दौरान दिव्यांगों ने कहा कि आज के दौर में हर तरफ महंगाई की मार है तो दिव्यांगजनों के गुजारे भत्ते को बढ़ाने की दिशा से कोई प्रयास नहीं दिख रहा। पुष्पा देवी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग है, इसलिए इनकी अनदेखी कर सभ्य समाज के लिए सही नहीं होगा। बैठक में प्रवीण कुमारी, नैंसी, खंड इंदौर से सचिव सुभाष कालिया, रामलाल, सोमपाल चंबा, प्रीतम और रोशन लाल मौजूद रहे।