Loading...

राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल: मालरोड में महानाटी डालेंगी महिलाएं, इतने जनवरी से होगा शुभारंभ

PRIYANKA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / मनाली

पर्यटन स्थल मनाली में 2 जनवरी से राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। एक जनवरी को इस उत्सव का शुभारंभ होगा, जो 6 जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक जनवरी की शाम मनाली पहुंच जाएंगे। दो जनवरी को देवी मां हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर उत्सव का आगाज करेंगे।

इस दौरान सांस्कृतिक झांकियों में महिला मंडल, विभिन्न विभाग और सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी में महिला मंडल से जुड़ीं महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी डालकर धमाल मचाएंगी। इसमें लगभग 280 महिला मंडल भाग ले रहे हैं। हर महिला मंडल से 12 प्रतिभागी भाग लेंगी। ऐसे में इस महानाटी में दोनों दिन में 3,360 से अधिक महिलाएं एक साथ नाटी डालेंगी।

जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को लेफ्ट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं कुल्लवी परिधान पहनकर नाटी डालेंगी, जबकि पांच जनवरी को राइट बैंक के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की नाटी होगी। कार्निवाल के दौरान स्टार नाइट भी होगी। कार्निवाल के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबॉल और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।