Loading...

राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामांकित हुई हिमाचल की दो योजनाएं

PARUL • 25 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की ‘वार्ड मेंबर मीनू का सफाई अभियान’ और ‘हिमगिरह’ योजनाएं राष्ट्र स्तरीय स्कॉच पुरस्कार के लिए नामांकित की गई हैं। प्रदेश में प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने और इसे कम करने के लिए दोनों योजनाओं के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जन जागरूकता अधिकारी शशि शेखर द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि स्कॉच ग्रुप 1997 से समावेशी विकास पर ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से निपटने वाला भारत का अग्रणी थिंक टैंक है, जो राष्ट्र में चल रही विकासात्मक योजनाओं को पुरस्कृत करता है। हिमाचल की ‘वार्ड मेंबर मीनू का सफाई अभियान’ और ‘हिमगिरह’ योजनाएं भी राष्ट्र स्तरीय स्कॉच पुरस्कार के लिए नामांकित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के विजेता जनमत से चुने जाते हैं। लोग https://exhibition.skoch.in/beacons-of-hope-voting/ पर जाकर प्रदेश के लिए वोट डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ सालों से यह परियोजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे प्रदेश में प्रदूषण कम हो रहा है। प्रदेश की योजनाओं का चुना जाना गर्व की बात है।