लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं

Shailesh Saini | 8 जनवरी 2026 at 8:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंडखिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा

पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद लड़कों की वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का फैसला हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सेमीफाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड ने तमिलनाडु को 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला जाएगा।इससे पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को, मणिपुर ने झारखंड को, तमिलनाडु ने राजस्थान को तथा उत्तराखंड ने हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय की मेजबानी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश चंद नेगी ने बताया कि फाइनल मुकाबले के साथ-साथ शुक्रवार को विभिन्न टीमों के बीच रैंकिंग मुकाबले भी खेले जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]