राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। हालांकि, 18 राज्यों के 52 जिलों में बीते सप्ताह रोजाना 10 फीसदी से ज्यादा सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमे 146 जिलों में संक्रमण का प्रसार पांच फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से पता चला कि हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में 8.82, सिरमौर में 6.38, हमीरपुर में 6.03 और किन्नौर में 5.75 फीसदी संक्रमण दर्ज किया गया है।
इतना ही नही अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वेली जिले में 100 फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए। इनके अलावा 94 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच से 10 फीसदी के बीच दर्ज की गई। वही , देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 6,168 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.68 फीसदी तक पहुंच गई है। इसी के साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,44,42,507 हो गई, जिनमें से अब तक 4,38,55,365 ठीक हो चुके हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 1.94 फीसदी दर्ज की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





