देश में नए मामलो को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18,159 लोग महामारी से उबर गए, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई। बता दे कि बीते पांच-छह दिनों में देश में कोरोना मामलों में तेजी से घट-बढ़ हुई है।
कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं तो कहीं कम हुए हैं। दैनिक संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है। कोरोना मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों से तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तीन दिन पूर्व नए मरीजों की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब कमी आने लगी है।
बीते 24 घंटे में 14,830 नए संक्रमित मिले, वहीं सक्रिय मामलों में 3365 की कमी आई और ये 1,47,512 रह गए। तीन दिन पूर्व ये डेढ़ लाख से ज्यादा हो गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





