देश में कोरोना के नए मामलों व सक्रिय केसों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राहत की बात यह है कि अब नए मामलों के साथ-साथ सक्रिय केसों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली है। जहां पहले नए मामले 15 हजार से लेकर 20 हजार के बीच दर्ज किये जा रहे थे। वही , अब यह संख्या 11 हजार के करीब पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,649 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई। वहीं, सक्रिय केस की संख्या घटकर 96,442 हो गई है। अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





