Loading...

राहुल कुमार ने संभाला उपायुक्त लाहौल-स्पीति का कार्यभार

Ankita • 28 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

जिला लाहौल-स्पीति में राहुल कुमार ने उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। बता दें राहुल कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी है। बता दें राहुल कुमार इससे पूर्व हिम ऊर्जा विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तोर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस में पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के खुलने के उपरांत जिला लाहौल स्पीति में पर्यटकों की आमद बढ़ी है।

लिहाजा पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु कचरा प्रबंधन को धरातल पर मजबूती प्रदान की जाएगी, और जिला में पेयजल, सीवरेज योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा।