Loading...

राहुल गांधी के समर्थन में निकाले मार्च में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ankita 24 Mar 2023 Edited 24 Mar 1 min read

HNN/ शिमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के संसद मार्च में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के लोकसभा सचिवालय के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के दबाव में जल्दबाजी में उठाया गया कदम है।

सरकार का यह कदम पूरी तरह तानाशाही भरा है। कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ किसी भी जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा का यह फैसला संसदीय परंपराओं के भी विपरीत है। देश में लोकतंत्र के हनन का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है।