राहुल गांधी की सांसदी वापस आने के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में दिख रही है। पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल अपनी दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकलेंगे। ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी। भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 के बारे में ये बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने की हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, इसलिए अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है। नाना पटोले ने कहा कि जिस वक्त राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी टाइम महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे।
नाना पटोले के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है। महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा एक विफल यात्रा थी क्योंकि उसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फिर ये यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पैदल 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया था। इसमें राहुल गांधी को 136 दिन लगे थे। इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरे थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





