राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, अधिकारियों को सौंपी चाबी
सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने 12, तुगलक लेन बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है। वो बीते 19 साल से इस घर में रह रहे थे।
बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने ‘सच बोलने की कीमत चुकाई’ हैं’ उन्होंने बंगला खाली करने के बाद कहा कि हिन्दुस्तान की जनता ने उन्हें यह घर दिया था, जहां वो 19 साल से रह रहे थे।
वहीं उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भाई ने जो बोला वो सच है। उन्होंने सरकार के खिलाफ बोला इसलिए ये सब हो रहा है वो बहुत हिम्मत वाले हैं, मैं भी उनके साथ हूं।