रिज पर हुड़दंगियों ने रंग में डाला भंग, पुलिस से उलझे, फिर हाथापाई…
HNN / शिमला
राजधानी शिमला में देर रात रिज मैदान पर जब सभी लोग क्रिसमस के जश्न में डूबे हुए थे। तो वही रिज मैदान से थोड़ा पीछे कुछ हुड़दंगियों ने रंग में भंग डाल दिया। यहां कुछ पर्यटक पुलिस से उलझ गए। यह पर्यटक हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पहले इन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन, यह पुलिस के साथ बदतमीजी करते रहे।
इतना ही नही सैलानी पुलिस के साथ हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद पुलिस ने थाने में फोन कर अन्य गाड़ियां मंगवाई और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कुछ युवक रिज मैदान पर सिगरेट पी रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।
पुलिस द्वारा इन्हें काफी समझाया गया लेकिन यह पुलिस के साथ ही बहसबाजी करते रहे। 12 बजे के बाद रिज मैदान को पुलिस ने खाली करवा दिया और पुलिस के कुछ जवान वहां तैनात कर दिए।