Loading...

रितु नेगी व पुष्पा राणा का गृह क्षेत्र शिलाई पहुंचने पर भव्य स्वागत

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली शिलाई की बेटियों का शनिवार को गृह क्षेत्र शिलाई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। शिलाई की तीन बेटियों में से स्वागत समारोह में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और पुष्पा राणा पहुंची।

जबकि सुषमा शर्मा समारोह में नहीं पहुंचीं।इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर स्थानीय प्रशासन, जिला सिरमौर कबड्डी एसोएिसशन, व्यापार मंडल, स्थानीय महिला मंडलों समेत क्षेत्र के लोगों ने दिल खोलकर अपनी बेटियों का स्वागत व सम्मान किया।इस दौरान शिलाई में एक रोड़ शो भी निकाला गया।

उसके बाद दोनों खिलाडिय़ों का फूल मालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उनके साथ रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, ग्यार सिंह नेगी, जवाहर देसाई और एसडीएम , बीडीओ शिलाई भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम शिलाई ने दोनों खिलाडियों को सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में क्षेत्र की कई हस्तियां पहुंचीं। बता दें कि इससे पहले भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कई बेटियां कबड्डी, वालीबाल, हैंडबॉल और पॉसिबल सहित अन्य कई खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।